Powered by Google

Web krishisewa
Home Indian Crops Crops Calendar Varieties Diseases Articles

होमपेज
भारतीय फसलें
कब क्‍या बोऐं
संस्‍तुत किस्‍में
रोग नियंत्रण
कृषि मापें
कृषि आलेख
कृषि आलेख भेजें
कृषि-जलवायवीय क्षेत्र
गेंहू उत्‍पादक क्षेत्र
आपकी राय


Major Disease of Maize and their chemical control.
मक्‍का के मुख्‍य रोग तथा मक्‍का रोग नियत्रण के उपाय

Precise identification of disease makes its control easy. This information may help farmers to timely and accurately identify the maize disease.

Brown Spot disease (भूरा धब्‍बा रोग)
इस रोग में पत्‍तों की मध्‍य शिरा, शीथ, तने व भुट्टौं के बाहरी छिलकों पर छोटे छोटे पीले धब्‍बे दिखाई देते हैं जोकि बाद में मिलकर बडे गोल भूरे रंग के हो जाते हैं।

Brown Stripe Downy Mildew (ब्राउन स्‍ट्राईप डाउनी मिल्‍डयू)
इस रोग में पत्तियों की शिराओं के मध्‍य में हल्‍के हरे या पीले रंग की पट्टियॉ बनती हैं। पत्तियों की निचली सतह पर सफेद फफूंद नजर आती है। बचाव के लिए प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम मेटालेक्सिल से उपचारित करें।

Philippine Downy Mildew (फिलिपाईन डाउनी मिल्‍डयू)
प्रारम्भिक अवस्‍था में पत्तियों पर पीले रंग की धारियां नजर आती हैं। रोकथाम के लिए 100 लीटर पानी में 200 ग्राम मेन्‍कोजेब घोलकर छिडकाव करें।

Turcicum Leaf Blight (टर्सिकम लीफ ब्‍लाइट)
रोगी पौधे की निचली पत्तियों लम्‍बे चपटे स्‍लटी या भूरे रंग के धब्‍बे दिखाई देते हैं जो धीरे-धीरे उपर की ओर बढ़ते हैं।

Banded Leaf & Sheath Blight (बैडिड लीफ एवं शीथ ब्‍लाइट)
नाम के अनुसार इस रोग में पत्‍तों व शीथ पर चौडाई के रूख स्‍लेटी या भूरे रंग की गहरी पट्टियॉ दिखाई देती हैं। उग्र होने पर भुट्टे नष्‍ट हो जाते हैं। भूमि को छूने वाली रोगी पत्तियो को शुरू में ही तोड देने से रोग की रोकथामकी जा सकती है।

Erwinia Stalk Rot (इर्वीनिया तना गलन रोग)
पौधों की पोरियॉ पीली और फिर भूरी व चिपचिपी होकर गल जाती हैं व पौधा गिर जाता है गले हुए भाग से बदबू आती है। रोकथाम के लिए खेत में जल निकास का उचित प्रबंध करें।

Maydis Leaf Blight (मेडिस लीफ ब्‍लाईट)
पत्तियों की शिराओं के बीच में पीले भूरे अण्‍डाकार धब्‍बे बनते हैं जो बाद में लम्‍बे होकर चाकोर हो जाते हैं। इनसे पत्तियां जली हूई लगती है।

Charcol Rot (चारकोल रोट)
तने की निचली पोरियों पर काले रंग के अनेक बिन्‍दु दिखाइ्र देतें हैं। तना चीरने पर अन्‍दर से काला नजर आता है। खेत में नमी की कमी से इस रोग की संभावना बढ जाती है

Fusarium Stalk Rot (फ्यूजेरियम तना गलन रोग)
पौधों की पोरियॉ के निचले हिस्‍से तथा जड गल जाती है। चीरने पर तना अन्‍दर से भूरा दिखाई देता है। यह रोग गर्म क्षेत्रो में होता है।

Maize Rust (मक्‍का रस्‍ट)
मांझर बनते समय अधिक नमी होने पर पत्तियों के दोनों सतहों पर गोल, लम्‍बे, सुनहरे या गहरे भूरे रंग का पाउडर बिखरा दिखाई देता है

Pythium Stalk Rot (पीथियम तना गलन रोग)
पौधों की सबसे नीचे वाली पोरी गल जाती हैं व पौधा गिर जाता है यह बीमारी पौधे की छोटी अवस्‍था मे को भी प्रभावित करती है।

रोग नियंत्रण
तुलासिता रोग
Downy Mildew
2.5 किग्रा जिंक मैंगनीज कार्बामेट / हैक्‍टेयर को आवश्‍यक पानी में घोलकर छिडकें।
झुलसा रोग
Blight
जिंक मैगनीज कार्बामेट 2.5 किग्रा / हैक्‍टेयर का खडी फसल में छिडकाव करें।
तना सडन रोग
Stem rot
10 ग्राम स्‍ट्रेप्‍टोसाइक्लिन या 50 ग्राम एग्रीमाइसीन या प्‍लांटोमाइसीन /हैक्‍टेयर को पानी मे घोलकर खडी फसल मे छिडकाव करें।

पहला पन्‍ना Home Page| |फसलें Crops| | बुआई समय Calendar| |बीज दर Seed Rate| | संस्‍तुत किस्‍में Varieties| |कृषि जलवाय-वीय क्षेत्र Agro-climatic Zones| |भारतीय गेंहू उत्‍पादक क्षेत्र Wheat Zones| | कृषि मापें Agricultural Units| |आलेख संग्रह Articles| |आलेख भेजें Submit Article| |आपकी राय Feedback| |साईट मैप Site Map
Disclaimar

Bookmark This Site!


खरीफ फसलों के रोग
Kharif Crops
धान (Paddy/Rice)
मक्‍का (Maize)
बाजरा (Pearlmillet)
ज्‍वार (Sorghum)
मूंगफली (Groundnut)
सोयाबीन (Soybean)
तिल (Sesamum)
अरहर (Pigeonpea)
मूंग (Mungbean)
उर्द (Urdbean)

रबी फसलों के रोग
Rabi Crops
गेहूं (Wheat)
जौं (Barley)
तोरिया / सरसों (Mustard)
अलसी (Linseed)
कुसुम (Safflower)
मटर (Peas)
मसूर (Lentil)
चना (Chickpea/ Gram)
आलू (Potato)
गन्‍ना (Suggarcane)
कृषि उपयोगी मात्रक
Units used in agriculture
गज, हाथ, गटठा, जरीब, उनवांसी, कचवानसी, बिसवांसी, बिस्‍सा, बीघा,एकड, हैक्‍टेयर आदि मात्रक क्‍या हैं।


Contribute an Article
We welcome agriculture articles to Publish on this site for Free!

Contribute An Article