पहला पन्‍ना

फसलें
Crops

बुआई समय
Calendar

बीज दर
Seed Rate

संस्‍तुत किस्‍में
Varieties

रोग नियंत्रण
Disease Control

कृषि मापें
Agricultural Units

कृषि आलेख संग्रह
Agriculture Articles

कृषि आलेख भेजें
Submit Article

कृषि-जलवायवीय क्षेत्र
Agroclimatic Zones

भारतीय गेंहू उत्‍पादक क्षेत्र
Wheat Zones

आपकी राय
Feedback

साईट मैप
Site Map

आलू की फसल में रोग नियत्रण के उपाय
Disease control in Potato crop.

रोगलक्षण नियंत्रण
अगेती झुलसा
Early blight
पहले यह पुरानी पत्तियों पर गहरे भूरे रंग के गोल धब्‍बे पैदा करती है जो बाद में नई पत्तियों पर भी फैल जाते हैं। यह बीमारी शरदकालीन फसल में नवम्‍बर में तथा बसन्‍त कालीन फसल में फरवरी में उग्र रूप धारण करती है खासकर जब वर्षा और धूप बार-बार होती है। किसी फफूंदीनाशक जैसे डाइथेन जैड-78 या जिंक मैगनीज कार्बामेट (मैन्‍कोजेब) 2 किग्रा को 800-1000 लिटर पानी में घोलकर ( 0.2 प्रतिशत सान्‍द्रता वाला घोल) प्रति हैक्‍टेयर 2-3 छिडकाव 10-12 दिन के अन्‍तर पर करें।
पछेती झुलसा
Late blight
जब अधिकठंड, बादल तथा वर्षा का मौसम होता है तो पत्तियों के किनारे पर छोटे व भूरे रंग के गोल धब्‍बे पैदा होते हैं जो जोरो से बढते हैं ये पत्तियों के अलावा तने और कंद को भी प्रभावित करते हैं। रोगी पौधे से सडने की बदबू आती है। किसी फफूंदीनाशक जैसे डाइथेन जैड-78 या जिंक मैगनीज कार्बामेट (मैन्‍कोजेब) 2 किग्रा को 800-1000 लिटर पानी में घोलकर ( 0.2 प्रतिशत सान्‍द्रता वाला घोल) प्रति हैक्‍टेयर 2-3 छिडकाव 10-12 दिन के अन्‍तर पर करें।
पत्ति मुडना
Leaf Roll
पुरानी पत्तियॉ उपर की तरफ मुडने लगती हैं पत्तियां चमडे जैसा आभास देती हैं। प्रभावित पौधे प्राय स्‍वस्‍थ पौधों से छोटे होते हैं। यह एक विषाणु जनित रोग तथा विषाणु बीज के अन्‍दर पौदा होते है।रोग मुक्‍त बीज किसी विश्‍वसनीय स्‍थान से लें। रोग की आरम्भिक अवस्‍था मे ही रोगी पौधे को निकालकर नष्‍ट कर देंना चाहिए।
पीला चित्रवर्ण
Mosaic
आमतौर पर इससे प्रभावित पौधों की पत्तियों पर पीले और हरे रंग के धब्‍बे दिखाई देते हैं पत्तिया व उनके किनारे फट जाते हैं, पौधा बौना रह जाता है और आलू भी छोटा पैदा करता है।शुरू में ही इन्‍डोसल्‍फान (35 EC) 1.25 लिटर प्रति हैक्‍टेयर अथवा रोगोर अथवा फॉस्‍फोमिडान का घोल छिडकें

Disclaimar

>