Identification of 11 Major Disease of Maize crop.

मक्‍का की फसल के रोगों की सटीक पहचान उन रोगों के नियंत्रण को आसान बनाता है । यहां प्रस्‍तुत जानकारी किसानों को मक्का रोग की पहचान समय पर और सही तरीके से करने मे सहायक हो सकती है। चि‍त्र पर क्‍लि‍क करने से चि‍त्र बडा होगा जो सही नि‍दान के लि‍ए सहायक हो सकता है। 

Brown Spot disease1. Brown Spot disease (मक्‍का का भूरा धब्‍बा रोग)

मक्‍का मे इस रोग में पत्‍तों की मध्‍य शिरा, शीथ, तने व भुट्टौं के बाहरी छिलकों पर छोटे छोटे पीले धब्‍बे दिखाई देते हैं जोकि बाद में मिलकर बडे गोल भूरे रंग के हो जाते हैं।

 

 

Brown Stripe Downy Mildew2. Brown Stripe Downy Mildew (मक्‍का का ब्राउन स्‍ट्राईप डाउनी मिल्‍डयू)

इस रोग में पत्तियों की शिराओं के मध्‍य में हल्‍के हरे या पीले रंग की पट्टियॉ बनती हैं। पत्तियों की निचली सतह पर सफेद फफूंद नजर आती है। बचाव के लिए प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम मेटालेक्सिल से उपचारित करें।

 

 

Philippine Downy Mildew3. Philippine Downy Mildew (फिलिपाईन डाउनी मिल्‍डयू)

प्रारम्भिक अवस्‍था में पत्तियों पर पीले रंग की धारियां नजर आती हैं। रोकथाम के लिए 100 लीटर पानी में 200 ग्राम मेन्‍कोजेब घोलकर छिडकाव करें।

 

 Turcicum Leaf Blight4. Turcicum Leaf Blight (टर्सिकम लीफ ब्‍लाइट)

रोगी पौधे की निचली पत्तियों लम्‍बे चपटे स्‍लटी या भूरे रंग के धब्‍बे दिखाई देते हैं जो धीरे-धीरे उपर की ओर बढ़ते हैं। 

 

 

Banded Leaf & Sheath Blight5. Banded Leaf & Sheath Blight (बैडिड लीफ एवं शीथ ब्‍लाइट)

नाम के अनुसार इस रोग में पत्‍तों व शीथ पर चौडाई के रूख स्‍लेटी या भूरे रंग की गहरी पट्टियॉ दिखाई देती हैं। उग्र होने पर भुट्टे नष्‍ट हो जाते हैं। भूमि को छूने वाली रोगी पत्तियो को शुरू में ही तोड देने से रोग की रोकथामकी जा सकती है।

 

 

Erwinia Stalk Rot6. Erwinia Stalk Rot (इर्वीनिया तना गलन रोग)

पौधों की पोरियॉ पीली और फिर भूरी व चिपचिपी होकर गल जाती हैं व पौधा गिर जाता है गले हुए भाग से बदबू आती है। रोकथाम के लिए खेत में जल निकास का उचित प्रबंध करें।

 

Maydis Leaf Blight7. Maydis Leaf Blight (मेडिस लीफ ब्‍लाईट)

पत्तियों की शिराओं के बीच में पीले भूरे अण्‍डाकार धब्‍बे बनते हैं जो बाद में लम्‍बे होकर चाकोर हो जाते हैं। इनसे पत्तियां जली हूई लगती है। 

 

Charcol Rot of Maize8. Charcol Rot (चारकोल रोट)

तने की निचली पोरियों पर काले रंग के अनेक बिन्‍दु दिखाई देतें हैं। तना चीरने पर अन्‍दर से काला नजर आता है। खेत में नमी की कमी से इस रोग की संभावना बढ जाती है

 

Fusarium Stalk Rot of Maize crop9. Fusarium Stalk Rot (फ्यूजेरियम तना गलन रोग)

पौधों की पोरियॉ के निचले हिस्‍से तथा जड गल जाती है। चीरने पर तना अन्‍दर से भूरा दिखाई देता है। यह रोग गर्म क्षेत्रो में होता है।

 

 

Maize Rust10 Maize Rust (मक्‍का रस्‍ट)

मांझर बनते समय अधिक नमी होने पर पत्तियों के दोनों सतहों पर गोल, लम्‍बे, सुनहरे या गहरे भूरे रंग का पाउडर बिखरा दिखाई देता है 

 

Pythium Stalk Rot 11. Pythium Stalk Rot (पीथियम तना गलन रोग)

पौधों की सबसे नीचे वाली पोरी गल जाती हैं व पौधा गिर जाता है यह बीमारी पौधे की छोटी अवस्‍था मे को भी प्रभावित करती है।

 

 

 

 

 

रोग नियंत्रण
तुलासिता रोग 
Downy Mildew
2.5 किग्रा जिंक मैंगनीज कार्बामेट / हैक्‍टेयर को आवश्‍यक पानी में घोलकर छिडकें।
झुलसा रोग 
Blight
जिंक मैगनीज कार्बामेट 2.5 किग्रा / हैक्‍टेयर का खडी फसल में छिडकाव करें।
तना सडन रोग
Stem rot
10 ग्राम स्‍ट्रेप्‍टोसाइक्लिन या 50 ग्राम एग्रीमाइसीन या प्‍लांटोमाइसीन /हैक्‍टेयर को पानी मे घोलकर खडी फसल मे छिडकाव करें।

New articles

Now online

We have 455 guests and no members online